पर्व ही हमारी पौराणिक संस्कृति को दर्शाने का माध्यम- मदन कौशिक

हरिद्वार। मध्य हरिद्वार भाजपा मण्डल द्वारा शनिवार को प्राचीन अवधूत मण्डल में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बोलते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि आज कांग्रेस राम मंदिर का विरोध कर रही है। ऐसे विरोध करने वालों को सार्वजनिक मंच पर न चढ़ने दें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने पहले राम सेतू का विरोध किया, फिर अनुच्छेद 370 हटाने का विरोध किया। आज देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो 24 घंटे देश की सेवा करता है। इसलिए मोदी की सत्ता का लोहा विदेशी भी मान रहे हैं। कौशिक ने कहा कि भाजपा हमेशा से सभी वर्गों के साथ त्योहार मनाती आ रही है। धर्मशहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने हरिद्वारवासियों को दीपावली मिलन समारोह की बधाई देते हुए कहा कि दीपावली सुख-समृद्धि का पर्व है। पर्व ही हमारी पौराणिक संस्कृति को दर्शाने का माध्यम है। उन्हांेने कहा कि त्यौहार भारतीय संस्कृति की धरोहर है। मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा ही धर्मनगरी का समग्र विकास कर सकती है। सभी वर्गों को एक साथ लेकर विकास करने की यह सोच अवश्य ही सफलताओं के नये आयाम रचती है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अन्नू कक्कड़ ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा भरसक प्रयास कर रही है। उन्हांेने कहा कि अपनी संस्कृति का प्रचार-प्रसार सभी को मिल-जुलकर करना चाहिए। जिला महामंत्री विकास तिवारी व नरेश शर्मा ने सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपों के इस त्यौहार को खुशियों के साथ मनाये। दीपावली पर्व सुख-समृद्धि का प्रतीक है। मंत्री प्रतिनिधि मुकेश कौशिक, भाजपा मण्डल अध्यक्ष कामिनी सडाना ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता आधारित दल है। यहां कार्यकत्र्ताओं की मेहनत से ही पार्टी सफलता के मुकाम हासिल कर रही है। दीपावली मिलन समरोह में बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां भी दी गयी। इस अवसर पर दीपावली मिलन समारोह में पार्षद सपना शर्मा, विकास विक्की, निशा नौटियाल, रूबी बेगम नेपाल सिंह, राजेन्द्र कटारिया, मोनिका सैनी, एडवोकेट राजकुमार, महेश उनियाल, विजय पाल, धनश्याम, रविन्द्र सिंह, श्याममल दबोडिया सुमित भार्गव, अनील कुमार,विनोद खडाना विमलेश आदि सहित कार्यकत्र्ताओं ने अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।