श्रावण मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित-स्वामी कैलाशानंद

हरिद्वार। श्री दक्षिण काली पीठाधीश्वर महामण्डलेश्वर स्वामी कैलाशानंद ब्रह्मचारी ने कहा कि श्रावण मास भगवान शिव को समर्पित है। सच्चे मन से महादेव का जलाभिषेक व भक्ति करने से वे अपने भक्त को धन्य धान्य से भरपूर कर देते है। मन्दिर प्रांगण में आयोजित भगवान शिव के विशेष अनुष्ठान के दौरान उन्होंने कहा कि भक्तों पर सदैव कृपा करने वाले भगवान शिव को श्रावण माह विशेष प्रिय है। श्रावण माह में भगवान शिव का जलाभिषेक करने से उनकी विशेष कृपा व आशीर्वाद प्राप्त होता है। साधक का आध्यात्मिक उत्थान होता है जिससे जीवन की सभी परेशानियों का अंत हो जाता है। उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ एक माह तक हरिद्वार में रहकर सृष्टि का संचालन करते हैं। श्रावण मास में पुष्पों से शिवलिंग का श्रंग्रार का गंगा जल, गौदुग्ध, गौघृत, शहद, दही, इत्र, खस, भांग, चंदन, भस्म, गुलाब जल, नारियल जल आदि से महादेव का जलाभिषेक करने भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी कृपा साधक को प्राप्त होती है। इस दौरान इस दौरान महंत लालबाबा, स्वामी प्रबोधानन्द, महंत रघुवीरानन्द, आचार्य पवनदत्त मिश्र, पंडित प्रमोद पाण्डे, स्वामी विवेकानंद ब्र्हम्मचारी, बालमुकुंदानंद ब्रह्मचारी, अंकुश शुक्ला, अनुराग वाजपेयी, अनुज दुबे, सागर ओझा, अनूप भारद्वाज, पंडित शिवकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।