हरिद्वार। सपा नेता महंत शुभम गिरी ने सरकार से जोशीमठ आपदा प्रभावितों को पर्याप्त मुआवजा व सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग की है। महंत शुभम गिरी ने कहा कि आदि शंकराचार्य की तपस्थली जोशीमठ भूधंसाव से जूझ रही है। मकानों और होटलों में दरारे आ गयी हैं। हजारों लोगों को घर छोड़ना पड़ा है। जोशीमठ के लोग गंभीर संकट में हैं। सरकार को लोगों को राहत देने के लिए पर्याप्त व्यवस्था करनी चाहिए। व्यापारियों द्वारा बैंक से लिया गया ऋण माफ कर देना चाहिए। जोशीमठ आपदा पर सरकार का सर्वदलीय बैठक बुलाकर विचार करना चाहिए। महंत शुभम गिरी ने सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जोशीमठ के आपदा प्रभावितों की मदद के लिए आगे आने की अपील भी की।