हरिद्वार। श्री स्वामी जगन्नाथ धाम भीमगोड़ा हरिद्वार में धार्मिक यज्ञ अनुष्ठान संचालक महंत स्वामी अरुण दास जी महाराज के पावन सानिध्य में आयोजित किया गया। तत्पश्चात आश्रम में मंडली के लगभग 500 से भी अधिक संतो को उनकी कुटिया के बनाए जाने हेतु उपयोग में आने वाले तिरपाल मच्छरदानी साबुन बाल्टी आदि की किट विस्तृत की गई। इस अवसर पर बोलते हुए महंत स्वामी अरुण दास जी महाराज ने कहा जो भी भक्त सच्चे मन से संतों की सेवा यज्ञ अनुष्ठान धर्म कर्म भंडार आदि करता है उसके लोक और परलोक दोनों सुधर जाते है।ं नर सेवा ही नारायण सेवा के भाव से मनुष्य को सदैव जगत कल्याणिकारियों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए,इससे आपकी कीर्ति चारों दिशाओं में फैलेगी आपके पूर्वजों को मोक्ष प्राप्त होगी। आपको तथा आपके परिवार को सुख समृद्धि वैभव की प्राप्ति होगी। इस अवसर पर पंजाबी बाबा श्याम गिरी, धर्मदास, रामदास, सरवन दास, स्वामी गगन, देवगिरी महाराज, वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण जी सहित लगभग कई सौ संत उपस्थित थे।
धार्मिक यज्ञ अनुष्ठान आयोजित