हरिद्वार। बागेश्वर में नाबालिका के साथ दुष्कर्म की घटना के विरोध में महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देवपुरा चौक पर प्रदर्शन कर सरकार का पुतला फूंका। विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियं सुरक्षित नहीं है। बागेश्वर में बजरंग दल नेता द्वारा नाबालिका के साथ दुष्कर्म की घटना से उत्तराखंड को पूरे देश में शर्मसार होना पड़ा है। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर और पूर्व विधायक रामयश सिंह ने कहा कि बागेश्वर की घटना में बजरंग दल नेता की संलिप्तता निंदनीय है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजबीर सिंह और पूर्व अध्यक्ष ओ.पी.चौहान ने कहा कि नाबालिका से दुष्कर्म के दोषी को जब तक सख्त सजा नहीं मिल जाती। तब तक कांग्रेस के कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेंगे। महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा और लता जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ रही हैं। जिसके कारण महिलाओं में रोष व्याप्त है और इसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ेगा। महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष संतोष चौहान और श्रमिक नेता विकास सिंह,पार्षद राजीव भार्गव और इसरार सलमानी ने कहा कि अगर जल्द से जल्द दोषी को सख्त से सख्त सजा नहीं दी गई,तो बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में नगर अध्यक्ष ज्वालापुर अंकित चौहान,ब्लॉक अध्यक्ष अमित नौटिया,युवा कांग्रेस अध्यक्ष कैश खुराना,सोम त्यागी,अरूण राघव,नितिन तेश्वर,तरूण व्यास,इरफान अंसारी,छम्मा ठेकेदार,शशि झा,सुमन अग्रवाल,नईम कुरैशी,बी.एस.तेजियान, पार्षद रियाज अंसारी,पुनीत कुमार,सद्दीक गाड़ा,रिषभ वशिष्ठ,शुभम जोशी,गौरव शिवपुरी,मनोज जाटव, मुन्ना मास्टर,कैलाश प्रधान,जितेन्द्र सिंह,अवधेश कुमार,रेखा गुप्ता,राकेश गुप्ता,दीपक कोरी, यशवंत सैनी,उमा,मंगला देवी,बबीता,रोशनी देवी,बिंदु शर्मा,हरजीत सिंह,आशा कोरी,शौकत अली ,रईस अब्बासी,बीना कपूर,अशोक गुप्ता,जतिन हाण्डा,सलमान,सईद,अंजू द्विवेदी,दीपक राज, ब्रजमोहन बड़थ्वाल,एहसान अली,अकबर,नवनीत कुमार,अजय गिरि,मुसर्रत,जुल्फिकार,साकिर, शुभम बर्मन,डा.अनूप कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।