पालिका अध्यक्ष व भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण
हरिद्वार। नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा व भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने पालिका क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास कार्यो का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि पालिका क्षेत्र का चहुंमुखी विकास कर जनता सुविधाएं उपलब्ध कराना ही उनका लक्ष्य है। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्य होने से लोगों को बड़ी सुविधा मिली है। इस अवसर पर अनेक गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।