हरिद्वार। भूपतवाला मुखिया गली स्थित सतगुरु ईश्वर कृपा धाम कुटी मे विशाल संत समागम आयोजित हुआ। इस अवसर पर अपने श्रीमुख से उद्गार व्यक्त करते हुए पूज्य संत मक्खन दास महाराज ने कहा हरिद्वार तथा अन्य तीर्थ स्थलो पर बने मठ मंदिर आश्रम अखाड़े गुरुद्वारा तथा अन्य धर्मस्थल संपूर्ण भारत को एकता के सूत्र में बांधते हुए आध्यात्मिक से जोड़ते हैं सभी भक्तों को सत्संग भजन कीर्तन के माध्यम से सीधे ईश्वर से जोड़ते हुए कल्याण की ओर अग्रसर करते है। इस अवसर पर बोलते हुए व्यवस्थापक सतपाल ने कहा धर्म कर्म यज्ञ अनुष्ठान भंडारे आदि पुनीत कार्य मनुष्य को सीधे ईश्वर से जोड़ते हुए उसे कल्याण की ओर अग्रसर करते हैं साथ ही मनुष्य का लोक और परलोक दोनों सुधार देते है।ं इस अवसर पर संत इंद्र दास महाराज, महंत प्रेमानंद महाराज, महंत शुभम गिरी,महंत दलजीत सिंह,संत गोपाल हरि महाराज, प्रेमदास महाराज, रविंद्र दास, महंत सुतीक्ष्ण मुनि, श्याम गिरी महाराज सरवन दास,वरिष्ठ कोतवाल कालीचरण महाराज सहित भारी संख्या में संत महंत भक्तगण उपस्थित थे।
मठ मंदिर आश्रम अखाड़े गुरुद्वारा भारत को एकता के सूत्र में लाकर आध्यात्मिक से जोड़ते हैं