हरिद्वार। बिजली पानी की खराब आपूर्ति से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कनखल ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा के नेतृत्व में देशरक्षक तिराहे पर मटके फोड़कर प्रदर्शन किया। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल व पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप चौधरी नें कहा कि बिजली और पानी की आपूर्ति को लेकर इतने बुरे हालात कभी नहीं रहे। लोग बिजली कटौती, वोल्टेज की खराब व्यवस्था, दूषित पानी और पानी ना आना जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। लेकिन सरकार लोगों को राहत में पूरी तरह विफल हो गयी है। ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्य मंत्री रकित वालिया ने कहा कि जितना धन हरिद्वार के लिए खर्च किया जा रहा है। वो कही नजर नहीं आता। बल्कि पुरानी व्यवस्था और खराब हो गई हैं। सरकार को लोगों को निर्बाध बिजली और पेयजल तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर व पूर्व अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि सरकार और स्थानीय विधायक को बिजली पानी जैसी मूलभूत समस्याओं से जूझ रही जनता को जवाब देना चाहिए। महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव विमला पांडे व युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष रवीश भटीजा ने कहा कि सरकार के नाकारेपन के कारण महिलाओं को सबसे अधिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बिजली पानी की कटौत्ी के कारण गर्मी के इस मौसम में महिलाओं को घर के काम करने में भारी दिक्क्तों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन सरकार कोई सुध लेने को तैयार नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अशोक शर्मा व पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने भाजपा सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व विनोद कश्यप ने कहा कि जनता के हितों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करने से पीछे नहीं हटेगी। प्रदर्शन करने वालों पीसीसी सदस्य राहुल चौधरी,प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा, किसान कांग्रेस शहर अध्यक्ष सोनू लाला,गोविन्द सिंह बिष्ट,सूनील सिंह,वसीम सलमानी,जितेंद्र सिंह,सुमित भाटिया,हरीश अरोरा,विमल सैनी,राकेश राजपूत,हरद्वारी लाल,बृजमोहन बर्थवाल,दिनेश पुंडीर,लव गुप्ता,नितिन कश्यप,ऐश्वर्य पंत,संजय नासवा,राजेंद्र त्रिपाठी सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।
बिजली पानी की खराब आपूर्ति से गुस्साए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर मटके फोड़े