हरिद्वार। लोकसभा चुनाव में हरियाणा की सोनीपत सीट से सांसद निर्वाचित होने के बाद पहली बार धर्मनगरी पहुंचने पर हरिद्वार महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी का इंडिया गठबंधन और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। नारसन बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनिर्वाचित सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का फूल माला पहनाकर अभिनंदन किया। नारसन बार्डर से जनपद की सीमा में प्रवेश करने पर जगह-जगह कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत किया। हरिद्वार में पुल जटवाड़ा, आर्यनगर,खन्ना नगर,चंद्राचार्य चौक,पुराना रानीपुर मोड़,ऋषिकुल,देवपुरा चौक,शिवमूर्ति आदि तमाम स्थानों पर सतपाल ब्रह्मचारी का नारेबाजी के साथ स्वागत किया गया। पुराना रानीपुर मोड़ स्थित चौक पर अखंड परशुराम अखाड़ा के अध्यक्ष अधीर कौशिक ने फरसा भेंट कर सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का स्वागत किया। स्वागत के पश्चात सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह जीत जनता की जीत है। हरिद्वार उनकी कर्मभूमि है और सोनीपत जन्मभूमि। दोनों ही जगह जनता ने भरपूर प्यार और समर्थन दिया। सोनीपत के समस्त विधायकों,पूर्व मुख्यमंत्री,कार्यकर्ताओं के साथ साथ हरिद्वार के कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में अहम भूमिका निभाई जिसके कारण जीत हासिल हुई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना,कांग्रेस महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग,मुरली मनोहर,नितिन तेश्वर,नीरव साहू,तरुण व्यास,अजीत सिंह,राजबीर सिंह चौहान,रमणीक सिंह, शुभम जोशी,तुषार कपिल,आशीष रावत,अरविंद शर्मा,नितिन यादव,अनिल कपूर,सुनील दत्ता, योगेंद्र नेगी,दीपक पांडे,सुंदर सिंह मनवाल,अरविंद खनेजा,अरुण राघव,विमल साट,ऋषभ वशिष्ठ,करण सिंह राना,नीतू बिष्ट,वरुण बालियान,विमला पांडे,सोनू शर्मा,हाजी नईम कुरैशी, सोहेल कुरेशी,इसरार अहमद,राव आफाक,डा.राजेंद्र पाराशर,दिनेश वालिया,सुनील कुमार ,दीपाली त्यागी,नीलम शर्मा,विकास चंद्रा,महावीर वशिष्ठ,ओम पहलवान,स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ,पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी,डा.प्रदीप जोशी,सुधीर गुप्ता,राजीव भार्गव,लक्की महाजन आदि सैकड़ों गणमान्य व्यक्ति और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।