हरिद्वार। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा हिन्दूओं को हिंसक कहकर हिन्दू धर्म के अपमान से आहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाल माता मंदिर के प्रबंधक भक्त दुर्गादास के संयोजन व भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी के नेतृत्व में मंदिर प्रांगण में मौन साधना कर राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि की कामना की। मौन साधना के उपरान्त कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि हिन्दुओं को हिंसक बताकर राहुल गांधी ने साबित कर दिया है कि उनकी आस्था हिन्दू धर्म व सनातन संस्कृति में नहीं है। धर्मनिरपेक्षता का ढोंग करते करते कांग्रेसजन कब धर्म विरोधी हो गये। इसका प्रमाण लोकसभा में दिया गया राहुल गांधी का बयान है। हिन्दू धर्म जिसने वसुधैव कुटुम्बकम व सर्वेभवन्तु सुखिनाम का संदेश दुनिया को दिया है। उसे हिंसक बताना राहुल गांधी की अपरिपक्वता का प्रतीक है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष का महत्वपूर्ण दायित्व मिलने के बावजूद देश के बहुसंख्यक हिन्दुओं को हिंसक बताना उनकी हिन्दू विरोधी व मुस्लिम परस्त मानसिकता का परिचायक है। अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि राहुल गांधी को अपनी जानकारी दुरूस्त करने के लिये इतिहास को पढ़ना होगा। भक्त दुर्गादास ने कहा कि सदियों से हिन्दू स्नेह,संस्कार व सद्भाव के मार्ग पर चलता रहा है। भारत दुनिया का एकमात्र देश है जहां बहुसंख्यक हिन्दुओं ने अपने आराध्य भगवान श्रीराम को उनकी अयोध्या नगरी में स्थापित करने के लिए उच्च्तम न्यायालय के आदेश आने तक सदियों तक इन्तजार किया। उन्होंने कहा कि आज सिद्धपीठ लालमाता मंदिर में मौन साधना कर राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि की कामना माता वैष्णों देवी से की गयी है। भाजपा नेता विदित शर्मा व आकाश भाटी ने कहा कि देश दुनिया में जितनी भी आतंकी घटनाएं होती हैं। उनमें हिन्दुओं की भागीदारी एक प्रतिशत भी नहंी होगी। वहीं आतंकी घटनाओं में जिस धर्म की भागीदारी पूरी दुनिया में 90प्रतिशत है। क्या राहुल गांधी को उस धर्म में हिंसा नजर नहीं आती है। राहुल गांधी को हिन्दू धर्म का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर परिसर में पूर्ण विधिविधान से मौन साधना कर राहुल गांधी की बुद्धि शुद्धि की कामना की। इस मौके पर भाजपा नेता नीरज शर्मा,अश्वनी दीक्षित,राकेश सकलानी,हीरा जोशी,दीवान सिंह,गोपी सैनी,राघव ठाकुर,दिनेश शर्मा, सतनाम सिंह,आदित्य यादव, हंसराज आहूजा,राजेन्द्र यादव समेत अनेक गणमान्य शामिल रहे।