प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाना है

 हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय में बुधवार को संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने संयुक्त रूप से जिला हरिद्वार के सैकड़ो कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता दिलाकर अभियान की विधिवत रूप से शुरुआत की। इस मौके पर सदस्यता लॉन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाअध्यक्ष संदीप गोयल ने सांसद त्रिवेंद्र रावत का स्वागत कर अभिवादन किया। अपने स्वागत संबोधन में जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 संगठन पर्व के रूप में मना रही है। आज हम सब कार्यकर्ताओं का गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में काम कर रहे हैं एवं इसको निरंतर बनाए रखने हेतु हमें हर वर्ग को साथ लेकर इस अभियान से जोड़ने का काम करना है। इस अभियान को बूथ स्तर पर जाकर प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बनाकर पार्टी के अभियान को सफल बनाना है। उसके पश्चात पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पहली सदस्यता स्वयं करके समस्त पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओ को सदस्यता कराई। समस्त कार्यकर्ताओं एक साथ सदस्यता पुनः ग्रहण की। उन्होंने जनसंघ से लेकर 2024 तक की अनवरत चल रही इस यात्रा का जिक्र करते हुए संस्मरणों को याद कराकर बताया कि किस प्रकार पार्टी सदस्य देश हित में काम करते हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक सुरेश राठौड,़राजीव शमार्,सुशील चौहान,विमल कुमार,आशु चौधरी,आशुतोष शर्मा,अनु कक्कड़, अनिल अरोड़ा,रीता चमोली,नीपेंद्र चौधरी,राजकुमार अरोड़ा,लव शर्मा,विकास तिवारी,आभा शर्मा, रश्मि चौहान,निर्मल सिंह,मोहित वर्मा,बिशनपाल कश्यप,नेत्रपाल चौहान,नितिन चौहान,नकली राम सैनी,मनोज शर्मा,अरुण आर्य,सचिन शर्मा,रंजना चतुर्वेदी,डॉ.प्रदीप कुमार,देवेंद्र प्रधान,मनीष कुमार,शीतल पुंडीर,प्रीति गुप्ता,रेनू शर्मा,अभिनव चौहान,नागेंद्र राणा,तरुण चौहान,हीरा सिंह बिष्ट ,जितेंद्र सैनी,तरुण नायर,हरजीत सिंह,धर्मेंद्र चौहान,पवनदीप,धर्मेंद्र चौधरी,नाथीराम,जितेंद्र सैनी, कमल जोरा,रंजीता झा,गोपाल अग्रवाल,सुबे सिंह,गगन यादव,दर्शना सिंह आदि उपस्थित रहे।