शिवालिक नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष विभास सिन्हा ने पेश चेयरमैन प्रत्याशी के लिए दावेदारी
हरिद्वार। शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभास सिन्हा ने प्रतिनिधि मंडल के साथ रानीपुर विधायक आदेश चौहान से मुलाकात कर नगर पालिका शिवालिक नगर के चुनाव में चेयरमैन प्रत्याशी के लिए दावेदारी पेश की। विभास सिन्हा ने कहा कि वे लंबे समय से भाजपा में सक्रिय है। व्यापार मंडल अध्यक्ष होने के नाते जनता और व्यापारियों से सीधा जुड़ाव है। जनसमस्याओं के निराकरण में भी सक्रिय रहते हैं। यदि पार्टी ने मौका दिया तो चेयरमैन पद पर भारी मतों से जीत दर्ज कर पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे।