शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष पर रंजीता झा को टिकट देने की मांग

 हरिद्वार। आगामी निकाय चुनाव में शिवालिक नगर पालिका से अध्यक्ष पद पर भाजपा नेत्री रंजीता झा को टिकट देने की पूरजोर मांग की गई है। स्थानीय निवासियों की माने तो रंजीता झा ने अपने संघर्ष के दम पर खास पहचान बनाई है। रंजीता झा ने भाजपा की नीतियों को घर-घर पहुंचाने में दिन-रात काम किया है। ऐसी कर्मठ महिला को टिकट देने से भाजपा का मान बढ़ेगा। वहीं रंजीता झा ने कहा कि उन्होने समर्पित कार्यकर्ता के तौर पर पार्टी की सेवा की है। उन्हें पूरा भरोसा है उनकी सेवाकार्याे से प्रभावित होकर भाजपा हाईकमान ने उन्हें टिकट देकर जनता की सेवा करने का अवसर प्रदान करेगी। उन्हें विश्वास है कि टिकट मिलने के उपरांत जनता उनकी जीत का मार्ग प्रशस्त करेगी। भाजपा सरकार एवं उत्तराखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य करेगी। बताते चलें कि बुधवार को श्रीअवधूत मंडल आश्रम बाबा हीरादास हनुमान मंदिर में शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र के निवासियों ने आवश्यक बैठक बुलाई। बैठक के दौरान मौजूद सभी लोगों ने में रंजीता झा के समर्थन में जोरदार पैरवी करते हुए भाजपा हाईकमान से रंजीता झा को टिकट देने की मांग की है। महामंडलेश्वर डॉ.स्वामी संतोषानंददेव महाराज,मनोज द्विवेदी,बृजेश शर्मा,लक्ष्मी प्रसाद त्रिपाठी,उमेश कुमार पाठक,सीए आशुतोष पाण्डेय,विनोद कुमार त्रिपाठी,अजय कुमार तिवारी,पवनदीप,रविन्द्र कुमार,संजय शर्मा,अंकित शर्मा,सुजीत शुक्ल,वरुण शुक्ल,मणि प्रकाश तिवारी,पवन सिंह,सुधांशु राय विवेक तिवारी,आनन्द तिवारी,डी.एन.मिश्र,श्याम चरण शुक्ल, ज्ञान प्रकाश सिंह,ऐश्वर्य पाण्डेय संदीप कुमार शुक्ल,हरिनारायण त्रिपाठी,दीपक शुक्ला,यतीश राठौर,संतोष झा,विकास राजपूत,राजेश सिंह,जितेन्द्र दूबे,जितेश शुक्ल,संगीता राणा,नीलम रॉय ,रश्मि झा,सुधा राठौर,चारु शुक्ला,संगीता बंसल,सपना पंडित,अर्चना झा,मनीषा सिंह,अनीता गुप्ता,खुशबू,कंचन उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहें।