छात्राओं को दी स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारियां
हरिद्वार। पथरी क्षेत्र के बहादरपुर जट गांव स्थित आदर्श बाल सदन इंटर कालेज में अमेरिका इंडिया फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे मानसी 2कार्यक्रम के अंतर्गत किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी और इस अवस्था में होने वाले शारीरिक और मानसिक बदलाव के संबंध में जानकारी दी गई। इस दौरान प्रोग्राम ट्रेनर शाजिया और दीपमाला ने जानकारी देते हुए बताया कि किशोरावस्था में अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। क्योंकि इस अवस्था में किशोरियों में अनेक बदलाव होते हैं। जिसके लिए विटामिन और मिनरल्स की अधिक जरूरत होती है। उन्होंने कहा कि हमें अपने भोजन में पोषकतत्व वाली चीजों को शामिल करना चाहिए। बाजार में मिलने वाले खाने से बचना चाहिए। उन्होंने बताया कि किशोरियों को अपने आसपास के व्यक्तियों से भी सावधान रहना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति परेशान करता है,तो उसकी जानकारी अपने माता पिता को देनी चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य ने अमेरिका इंडिया फाउंडेशन का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से किशोरियों में जागरुकता आएगी,वह अपने आप को सेहतमंद रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि आजकल साइबर क्राइम भी बढ़ रहे हैं। इसलिए हमें अनचाहे लिंक पर फॉलो नहीं करना चाहिए और किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसके बारे में अच्छी तरह पता कर लेना चाहिए। इस अवसर पर अनुपमा चौहान,अरुणा यादव,विकास कुमार,शाहिद अली,सुरेंद्र सिंह,अनीता चौहान आदि मौजूद रहे।