जनपदभर में जारी रहा पुलिस का सत्यापन अभियान,सात दर्जन मकान मालिकों का चालान
हरिद्वार। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर पूरे जिले में रविवार को एक बार फिर चलाया गया सत्यापन अभियान। इस दौरान करीब सात दर्जन मकान मालिकों का चालान कर करीब आठ लाख रूपये वसूला गया। इस दौरान सत्यापन करते हुए कागजात की पड़ताल के साथ ही टटोली जा रही हैं संदिग्ध गतिविधियाँ की जानकारी भी जुटाई जा रही है। जनपदभर में विभिन्न कोतवाली,थाना पुलिस की ओर से रविवार को प्रातःकाल से चलाए गए सत्यापन अभियान के तहत 1785 लोगों का मौक़े पर सत्यापन किया गया तथा किरायेदारों का सत्यापन नही कराने पर 84मकान मालिकों पर न्यायालय का 7,90,000/-कोर्ट चालान व 10,000-नगद जुर्माना किया गया। इस दौरान 29व्यक्तियों का 81 पुलिस एक्ट में चालान कर 7,250-नगद जुर्माना वसूला गया। पुलिस प्रशासन के अनुसार पुलिस का सत्यापन अभियान जारी रहेगा।