शिवडेल स्कूल भेल में किया वार्षिक खेल सप्ताह का आयोजन
हरिद्वार,। भेल स्थित शिवडेल स्कूल वार्षिक खेल सप्ताह का आयोजन किया गया। जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया। विद्यालय के अध्यक्ष स्वामी शरद पुरी,प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव और उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी मेहता ने माँ सरस्वती एवं विघ्नहर्ता गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन कर और स्कूल के चारों सदनों के रंगों के गुब्बारों के गुच्छ को आसमान में उड़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके उपरांत अलग- अलग सदनों ने अपनी पूर्ण वेषभूषा में मार्चपास्ट किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया और योग प्रस्तुति दी गयी। उसके बाद जिला स्तर पर आयोजित हुई खेल स्पर्धा‘खेल महाकुंभ’में बैडमिंटन अंडर-14के विजयी खिलाड़ियों रणविजय(गोल्ड),रणवीर (सिल्वर )और अदिति (ब्रांज) द्वारा मशाल प्रदर्शन किया गया। छात्रों ने रिले दौड़,100मीटर दौड ़,200 मीटर दौड़,वॉलीबॉल,बैडमिंटन,खो-खो,वॉलीबॉल,कबड्डी,क्रिकेट,बास्केटबॉल और मार्शल आर्ट जैसी खेल स्पर्धा में प्रदर्शन किया। किंडरगार्टन के बच्चों ने भी स्केटिंग,बोरी दौड़,मार्बल और चम्मच दौड़ जैसे मजेदार खेलों में भाग लिया। शिक्षकों ने भाग लेने वाले छात्रों का उत्साहवर्धन किया। पांच दिन चले खेल सप्ताह के समापन पर स्वामी शरदपुरी एवं प्रधानाचार्य पुनीत श्रीवास्तव ने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रमाण पत्र और पदक प्रदान किए। प्रतिभागियों को पुरस्कार स्वरूप में उनके प्रतिदिन के प्रदर्शन के आधार पर चारों सदनों को ट्राफी एवं मैडल दिए गए। स्वामी शरद पुरी ने छात्रों को उनके प्रदर्शन के लिए बधाई दी और ज्वलंत मशाल की लौ को उद्दीप्त रखने और भविष्य में उसे ओर आगे ले जाने का आशीर्वाद दिया।