किसानों की मांगों को जल्द पूरा किया जाए-सुरेश कुमार छिलर

हरिद्वार। संयुक्त किसान मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष व राजस्थान तथा उत्तराखंड प्रभारी सुरेश कुमार छिलर ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि किसान अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं। किसानों की मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। एमएसपी एवं चीनी मिलों पर बकाया का भुगतान भी समय पर नहीं किया जा रहा है। जिससे किसानों में रोष बना हुआ है। सुरेश कुमार छिलर ने कहा कि अब डिजिटल कृषि मिशन,राष्ट्रीय सहकार नीति, नई कृषि बाजार नीति एवं यूपी में विद्युत निगामों के निजीकरण जैसे फैसले तत्काल रद्द होने चाहिए। केंद्र एवं राज्य सरकारें किसानों के हित में फैसले लें। किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया जाए। कर्ज तले दबे किसानों के कर्ज माफ किए जाएं। किसानों के परिवारों की स्थिति को लेकर सरकार को गंभीर होना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों से जो वादे किए थे। उन्हें तत्काल पूरा किया जाना चाहिए। किसान नेता जगजीत ंिसंह ढिल्लेवाल मांगों को लेकर अनशन कर रहे हैं। लेकिन केंद्र एवं राज्य सरकारें उनकी और कोई ध्यान नहीं दे रही हैं।