शिवालिकनगर पालिका से अध्यक्ष पद की रंजीता झा ने टिकट की मांग
हरिद्वार। वरिष्ठ भाजपा नेत्री रंजीता झा ने पार्टी हाईकमान से शिवालिकनगर पालिका से अध्यक्ष पद पर टिकट की मांग की है। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि उनके द्वारा किये गये पार्टी हित में कार्यों के चलते पार्टी उन्हें प्रतिनिधित्व करने का अवसर जरूर प्रदान करेगी। ऐसे में उन्हें सेवा का अवसर मिला तो शिवालिक नगर की दशा और दिशा बदलने का प्रयास करेंगी। जनता की मांग के अनुसार शिवालिक नगर का विकास किया जाएगा। टिकट का निर्णय पार्टी को करना है। उन्होंने मुख्यमंत्री,सांसद,विधायक,जिलाध्यक्ष,महिला मोर्चा अध्यक्ष सभी लोगों को अपनी दावेदारी से अवगत करा दिया है। प्रेस को जारी बयान में रंजीता झा ने कहा कि जनता का समर्थन उनके साथ है,बस पार्टी से टिकट मिलने का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता के तौर पर उन्होंने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत बड़ी संख्या में लोगों को भाजपा से जोड़ा। केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए अथक प्रयास किया। राजनीति में महिलाओं की भागीदारी के लिए भाजपा ने अथक प्रयास किया है। ऐसे में उन्हें भी विश्वास है कि पार्टी की ओर से उन्हें जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। अपने विचारों से उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को अवगत करा दिया है। अब निर्णय पार्टी को करना है।