केन्द्रीय संयुक्त सचिव ने की जल संचय,जल संरक्षण संवर्धन अभियान की समीक्षा
अभियान को सफल बनाने में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है- डी.सेंथिल पाण्डियन
हरिद्वार। केन्द्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के संयुक्त सचिव,डी.सेंथिल पाण्डियन की अध्यक्षता में विकास भवन के सभागार में आकांक्षी जनपद कार्यक्रम एवं ‘कैच द रेन‘ एवं जल संचय,जल संरक्षण संवर्धन अभियान की समीक्षा बैठक ली। बैठक में नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के तहत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि ये प्रोग्राम 2019 से कार्यवन्त है,इसके अंतर्गत पानी को रिचार्ज सॉफ्ट/पिट का निर्माण,तालाब का निर्माण ओर वृक्षारोपण का कार्य होता है। संयुक्त सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि ब्लाकों में ग्राम पंचायतों में जागरूक अभियान चलाए की कौन सा पानी पीने लायक है,और कौन सा नहीं हैं,हमारे पास सीमित संसाधन है। अभियान चलाकर लोगो को बताए कि अगर हैंड पंप में शैलो वाटर (उथला पानी) निकलता है तो उससे तत्काल बंद कर दे। पूरे जिले में 24हजार हैंडपंप है जिनमें से 06 हजार काम नहीं कर रहे है,और तालाब का निर्माण प्रस्तावित संख्या 52है,उनमें से 22 तालाब का कार्य पूरा हो चुका है बाकी में निर्माण कार्य चल रहा है। डैड पड़े हैण्डपंपो को रंगकर जागरूकता अभियान चला सकते हैं।‘रूफ टॉप‘जल संग्रहण संरचना 46प्रस्तावित है उनसे से 20का कार्य पूरा हो चुका है,उन्होंने सारा और रूफ टॉप पर स्कसेस स्टोरी बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने अधिकारियों से ये भी पूछा कि वर्षा का पानी कैसे रिचार्ज कर सकते है,और मानसून सीजन में विभागों द्वारा क्या काम किया है,प्री मानसून में क्या टारगेट था और कितना लक्ष्य प्राप्त किया है, अगर टारगेट लक्ष्य प्राप्त नहीं कर पा रहे है तो कारण स्पष्ट करें ?जल शक्ति अभियान के अंतर्गत जिस किसी विभाग़ ने कोई भी अच्छा कार्य किया है तो फोटोग्राफ के साथ सबमिट करे। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने ये योजनाएं बनाई है तो किस प्रकार बेहतर काम हो, सही तरीके से कार्य हो ताकि समय से अभियान पूरा हो सके,अगर कार्य साथ ही अभियान को सफल बनाने में महिलाओं की भागीदारी बहुत जरूरी है। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह और मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने संयुक्त सचिव को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।उन्होंने मायापुर स्थित सिंचाई विभाग कार्यालय का निरीक्षण किया ,बैरागी कैंप स्थित नगर वन का निरीक्षण के दौरान उप प्रभागीय वन अधिकारी पूनम कैंथोला ने नगर वन के बारे जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने पौधारोपण भी किया,फिर बहादरपुर जट्ट में तालाब का निरीक्षण कर बीडीओ मानस मित्तल को निर्देश दिए। टोडा कल्याणपुर अहतमल स्थित पंचायत घर विकास खंड रुड़की में विकसित किये गए तालाब का निरीक्षण किया,उन्होंने इतना सुंदर तालाब बनाने के लिए मनरेगा विभाग,बीडीओ आलोक गार्गी ओर जनप्रतिनिधियों की तारीफ की। निरीक्षण से पूर्व विकास भवन बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,उपजिलाधिकारी मानस मित्तल,जिला अर्थ संख्याधिकारी नलिनी ध्यानी,डीडीओ वेद प्रकाश ,अधिशासी अभियंता सिविल राजेश कुमार गुप्ता,बाल विकास अधिकारी सुरेखा सहगल,शिक्षा अधिकारी बेसिक आशुतोष भंडारी,सहायक अर्थ संख्या अधिकारी सुभाष शाक्य सहित जनपद के सभी अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।