उत्तराखंड सरकार से राज्य आंदोलनकारी को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा देने की मांग
हरिद्वार। उत्तराखंड में स्वरोजगार को बढ़ावा,देवभूमि की संस्कृति संरक्षण और संवर्धन में राज्य निर्माण सेनानियों,चिन्हित आंदोलनकारी की भूमिका राज्य निर्माण करने वाले आंदोलनकारी को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा,सर्वांगीण विकास में राज्यनिर्माण सेनानियों व नागरिकों की भूमिका उपरोक्त सभी विषयों पर चर्चा मुख्यमंत्री से तत्काल घोषणा करने की अपील उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी ने राज्य अतिथि गृह में बैठक की। बैठक में इन सभी विषयों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने कहा मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार जल्द से जल्द उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी को राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा दे। उसी के अनुरूप लाभ व सम्मान दें। महेश गॉड ने उत्तराखंड राज्य आन्दोलन कारियों को 10परसेंट क्षैतिजआरक्षण देने पर सरकार का मंच से धन्यवाद किया महिमानंद भट्ट ने कहा उत्तराखंड सरकार सभी को एक समान पेंशन दे,टीकाराम मैथुरि ने कहा सुझाव मांगपत्र बनाकर मुख्यमंत्री से मिला जाए। एसपी गॉड ने कहा पदों पर बैठे सभी अधिकारी राज्य आंदोलनकारी की पीड़ा को सुनने को राजी ही नहीं है जिस राजा आन्दोलनकारियों के मन में बहुत पीड़ा है। मुख्यमंत्री प्रतिनिधि आदित्य कोठारी ने सर्वप्रथम शहीदों को नमन किया। उत्तराखंड बनाने के लिए कई विभिन्न जानकारियां दी। उन्होने आश्वास दिया कि जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ बैठकर वार्ता की जाएगी। बैठक में शामिल होने वालों में विजय भंडारी,राजेंद्र सिंह रावत, सुभाष परिहार,कलम सिंह राणा,एसपी गोद,धर्मपाल भारती,कमला पांडे,कमल जोशी,महेश्वर, आनंद सिंह नेगी,नरेंद्र सिंह गोसाई,जगदीश सिंह,भूपेंद्र भंडारी,सुधीर बंसल,ताराचंद,राज कपूर, डॉक्टर राजेंद्र कुक्सल,सुशील पुरोहित,विजय सती,डॉ.विपिन जोशी विजय भट्ट,सुधा बिष्ट, भुवन चंद,गोविंद लीला नौटियाल,शकुंतला राणा आदि उपस्थित रहे