महानगर व्यापार मंडल ने की जानलेवा चाईनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग
हरिद्वार। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने जिलाधिकारी से घातक और जानलेवा बनते जा रहे चाइनीज मांझा पर रोक लगाने की मांग की है। सेठी ने कहा कि प्रतिबंधित चाइनीज मांझा इंसानों और पशु पक्षियों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। मांझे की चपेट में आकर दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। चाईनीज मांझे की चपेट में आकर कनखल क्षेत्र में एक व्यक्ति की मौत भी हो गयी है। प्रशाशन को सख्ती दिखाते हुए इस जानलेवा मांझे पर रोक लगानी चाहिए। प्रतिबंध होने के बावजूद धड़ल्ले से चाइनीज मांझे का उपयोग हो रहा है। प्रशासन को ऐसे जानलेवा मांझे के हरिद्वार आयात पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए। चाईनीज मांझा आयात कर जनता और बेजुबानों की जान जोखिम में डालने वालो के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए। जनहित में आज एक बड़ी प्रतिबंधित के बावजूद चाईनीज मांझा कैसे शहरों में पहुंचता है,इसकी भी जांच होनी चाहिए। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को सख्ती से कार्यवाही सुनिश्चित करनी चाहिए। मांग करने वालो में उपाध्यक्ष सुनील मनोचा,सोनू चौधरी,भूदेव शर्मा,अनिल कोरी,राकेश सिंह,एस.के.सैनी,राहुल अरोड़ा ,देवेंद्र सिंह,पंकज माटा,एस.के सैनी,हरीश अरोड़ा,दीपक कुमार,सचिन अग्रवाल,आशीष अग्रवाल ,गणेश कुमार,रवि बांगा आदि व्यापारियों ने भी चाईनीज मांझे पर रोक लगाने की मांग की।